आस्थाः तुंगनाथ भगवान के गद्दीस्थल मक्कूमठ में 18 साल बाद शुरू हुआ महायज्ञ–

by | Apr 22, 2022 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 11 दिवसीय महायत्र में दी जाएंगी लाखों मंत्रों की आहुतियां, मर्कटेश्वर मंदिर में हो रहा आयोजन–

 ऊखीमठः तृतीय केदार तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में शुक्रवार से ग्यारह दिवसीय महायज्ञ शुरू हो गया है. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से महायज्ञ शुरू हुआ. यह महायज्ञ 18 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भी इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर उत्साह, आस्था और उमंग का माहौल है. महायज्ञ में शामिल होने के लिए कई क्षेत्रीय प्रवासी श्रद्घालुगण भी अपने घरों को पहुंच गए हैं. महायज्ञ में मानव कल्याण के लिए प्रतिदिन 72 हक-हकूकधारी आहुतियां डालेंगे. तुंगनाथ भगवान के इस अनुष्ठान में तीसजूला के खदेड़ पट्टी सहित तुंगनाथ घाटी के 56 गूठ गांव के भक्त शामिल होंगे.

मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी, आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी, दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने बताया कि नौवीं सदी में आदिगुरु शंकराचार्य के समय में चांदपुर गढ़ी के राजा चंद्रभान ने मक्कू के मैठाणी संप्रदाय के लोगों को तृतीय केदार तुंगनाथ की पूजा-अर्चना का अधिकार सौंपा था. बताया गया कि महायज्ञ विधि-विधान से शुरू हो गया है. बीते वर्षों तक तुंगनाथ भगवान अपनी दिवारा यात्रा पर रहे. यात्रा गूठ गांव और खदेड़ पट्टी के गांवों में आयोजित हुई. तब भगवान तुंगनाथ ने अपने भक्तों को महायज्ञ में शामिल होने का न्यौता भी दिया था। महायज्ञ को लेकर मक्कूमठ के साथ ही आसपास के गांवों के भक्तगणों में भी उत्साह बना हुआ है. 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!