भाजपा में लंबे समय तक नहीं टिकते परिवारवाद और व्यक्तिवादी विचारधारा के लोग-रघुवीर सिंह बिष्ट

by | Jul 28, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा दशोली मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्रम बर्त्वाल ने किया। बैठक के मुख्य वक्ता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने वाली कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी में परिवारवाद, व्यक्तिवादी विचारधारा के लोग लंबे समय तक नहीं टिकते हैं । यही वजह है कि आज भी पार्टी में कार्यकर्ता को भी वही सम्मान दिया जाता है, जो पाटी के शीर्ष नेतृत्व को मिलता है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी भगवती प्रसाद लंबूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के नाते कार्यकर्ताओं की बात सरकार और संगठन दोनों ही गंभीरता से सुनते हैं। वर्तमान समय में केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के नाते हमारी जिम्मेदारी भी दोगुनी हो जाती है, हमारे सब कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों की जन समस्याओं को लेकर सरकार एवं संगठन के माध्यम से निदान करने का प्रयास करेंगे। कार्य समिति में प्रवासी कार्यकर्ता माधव सेमवाल ने बैठक में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति का सम्मान अनेकों योजनाओं के संचालन करने से किया जा रहा है। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण ही आज प्रधानमंत्री सड़क योजना से दूर-दराज के अंतिम गांवों में भी सड़क, बिजली और पानी की समुचित सुविधा मिल रही है। मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी बुद्धिजीवी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक बूथ से लगभग 100 से अधिक अन्य दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। हम अपने बूथ के कार्यकर्ता की जन समस्याएं सुनकर वहां की समस्याओं का निदान करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती वीना बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन मैठाणी, सरोज कुंवर, दीपा पंवार, कैप्टेन आनंन्द सिह फर्स्वाण, कै. दर्शन सिह बिष्ट, पूर्व सैनिक शिवराज सिंह, बल्लभ प्रसाद थपलियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट नीलम सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह झिक्वाण, मोहन सिंह कोटवाल, मोहन सिंह बर्तवाल, सोशियल मिडिया प्रभारी मंदीप सिंह फर्स्वाण, राकेश लाल खनेड़ा, चतर लाल आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत व भाष्कर सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!