रुद्रप्रयागः डीएम रहे मनुज गोयल को दी अधिकारियों ने विदाई– 

by | Apr 24, 2022 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments


जनपद देहरादून में नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित हुए मनुज गोयल– 

रुद्रप्रयागः जनपद के जिलाधिकारी रहे मनुज गोयल के स्थानांतरण पर जनपद के अधिकारियों ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। मनुज गोयल का स्थानांतरण देहरादून में नगर आयुक्त के पद पर हुआ है.  रविवार को विकास भवन में आयोजित एक विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी गई, सीडीओ नरेश कुमार की मौजूदगी में सभी अफसरों ने डीएम रहे मनुज गोयल को विदाई दी.

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी रुदप्रयाग अर्पणा ढौडियाल, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र बर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह् भेट करते हुए भावभीनी विदाई दी. डीएम रहे मनुज गोयल ने कहा कि जनपद के सभी अधिकारियो एवं कार्मिकों को उनके द्वारा सौंपे गए कार्यो का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं टीम भावना से किया गया, विकास कार्यों को पूर्ण करने में सभी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया. उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा कर पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी.

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला, जिला पंचायत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी दीपक पुरोहित, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि निर्भय सिंह, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेशपाल सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे, जिला अल्प बचत अधिकारी सूरत लाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!