हार्ट अटैक से हुए पर्यटक महिला की मौत, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा–
उत्तरकाशीः प्रसिद्घ पर्यटक स्थल हर्सिल में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में रविवार को एक महिला पर्यटक की ह्दय गति रुकने से मौत हो गई है, रविवार को पर्यटकों का एक दल गुजरात बड़ौदा से हर्षिल घूमने आया था, मृतक महिला शुभांगी विनायक पत्नी स्वर्गीय विनायक, उम्र 74 वर्ष निवासी मंझलपुर बडोदरा, गुजरात से अपने परिवार के साथ यहां घूमने आई थी, होटल मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है.


