बदरीनाथ को अपना बताने वाले अब्दुल लतीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज–

by | Jul 28, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ धाम में ईद की नमाज पढ़ने का मामला थम नहीं रहा है। मामले के बाद एक मोलाना का वीडियो सार्वजनिक हुआ था, जिसमें उन्होंने देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम को अपना बताया था। जिस पर आक्रोशित हिंदू धर्मावलंबियों ने थाने में तहरीर देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चमोली भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल और पार्टी के पूर्व महामंत्री पंकज डिमरी ने बुधवार को थाना कर्णप्रयाग में दी तहरीर में दंवबंद मुफ्ति (दारूम उलूम मोहतमिम) अब्दुल लतीफ के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कर्णप्रयाग थाने के थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!