चारधाम यात्रा शुरू करो सरकार, बदरीनाथ में बेरोजगार घूम रहे युवा, आक्रोश-

by | Jul 29, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ। पिछले दो सालों से चारधाम यात्रा ठप पड़ने से धामों से जुड़े हक हकूकधारी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने से पर्यटन स्थलों के साथ ही अन्य स्थलों को खोल दिया गया है। विश्व प्रसिद्घ फूलों की घाटी भी देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है, लेकिन चारधाम यात्रा का संचालन अभी तक भी शुरू नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग पर स्थानीय लोगों ने जुलूस-प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज किया। उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि हक-हकूकधारी यात्रा संचालन न होने से भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जबकि यात्रा के दौरान इस समय स्थानीय लोग हजारों तीर्थयात्रियों की आवाभगत में लगे रहते थे।  स्थानीय लोगों ने साकेत चौक से लेकर नगर पंचायत चौराहे, बस टर्मिनल, देव दर्शनी होते हुए माणा रोड पर जुलूस-प्रदर्शन किया। इस मौके पर बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद नवानी, नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष राघव पंवार, मनदीप भंडारी, योगेश पंवार, अखिल पंवार, विपिन पंवार ने कहा कि यदि यात्रा शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाकर जुलूस-प्रदर्शन किया जाएगा। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!