जय बाबा केदार के जयघोष से गुंजायमान हुआ केदारनाथ धाम–

by | May 5, 2022 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पढ़े-कल किस शुभ मुहुर्त पर खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों की संख्या में केदारनाथ पहुंचे ती‌र्थयात्री– 

केदारनाथः हिमालय क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम बृहस्पतिवार को जय बाबा केदार के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, यहां बैंड धुनों के साथ तीर्थयात्रियों ने जमकर भजन नृत्य किया, केदारनाथ में भारी ठंड है, बावजूद इसके बाबा के भक्तों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, शुभ मुहुर्त में सुबह छह बजकर 25 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे, जहां देखो जय बाबा केदार के जयकारे गूंज रहे हैं, केदारनाथ से लेकर लिंचोली तक सभी होटल, लॉज फुल चल रहे हैं, जबकि गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग में भी होटल फुल चल रहे हैं, शुक्रवार से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी विधिवत रुप से शुरू हो जाएंगे, तीर्थयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है.

जामू गांव की श्रीमती शांति सेमवाल ने बताया कि उनके गांव में हेलीपेड बना है, यहां से हेलीकॉप्टर केदारना के लिए उड़ान भर रहे हैं, तीर्थयात्री यहां प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद ले रहे हैं, केदारनाथ धाम में प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंध है, मीडिया कर्मी कृष्ण कांत सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है, केदारनाथ को पूरी तरह से गेंदे के फूलों से सजाया गया है, चारों ओर उत्साह, आस्था और रोमांच का माहौल है, तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है. केदारनाथ के पैदल रास्ते की दुरूह चढ़ाई भी ती‌र्थयात्रियों के हौंसले को नहीं डिगा पा रही है, कोरोना काल में दो साल तक तीर्थयात्रा पूरी तरह से पटरी से उतर गई थी,

लेकिन इस बार रिकार्ड यात्रा चलने की उम्मीद है, जिससे यहां होटल, ढाबा वालों को भी व्यवसाय अच्छा चलने की उम्मीद है. घोड़ा-खच्चर संचालकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है, बताया जा रहा है कि रात होने के बावजूद भी केदारनाथ पैदल रास्ते में तीर्थयात्रियों के केदारनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है. कई तीर्थयात्री पहली बार केदारनाथ पहुंच रहे हैं, तो कई श्रद्घालु प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं. 

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!