मां के हाथ की दही चीनी खाकर यूपी लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ–

by | May 5, 2022 | कोटद्वार, रचनात्मक | 0 comments

योगी आदित्यनाथ ने मां का लिया आशीर्वाद, जाते जाते फिर अपने पुराने स्कूल में भी गए योगी–

कोटद्वारः मां के हाथ की दही चीनी खाकर और मां का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी लौट गए, उन्होंने 40 घंटे से अधिक का समय अपने गांव में परिजनों के साथ बिताया, यूपी जाने से पहले सीएम योगी अपने पुराने स्कूल में फिर से गए और शिक्षकों का भी आशीर्वाद लिया.  सीएम योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय गांव का दौरा परिजनों के मन मष्तिस्क में छा गया, योगी बनने के बाद वे तीन बार गांव में अपनी मां को मिलने पहुंचे हैं. इस बार यूपी की कमान संभालने के बाद वह पहली बार गांव आए, परिजन और नाते रिश्तेदार उन्हें रिश्ते से नहीं बल्कि महंत जी या महाराज जी कहकर ही संबोधित करते हैं, योगी आदित्यनाथ सभी ग्रामीणों व परिजनों से बड़ी आत्मीयता के साथ मिले,

उन्होंने अपने गांव वालों से गांवों को आबाद रखने और पलायन न करने के लिए प्रोत्साहित किया, परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के यूपी जैसे बड़े प्रदेश की दोबारा सत्ता संभालने पर सभी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, बृहस्पतिवार को योगी जी सुबह उठे, पूजा-पाठ की, गाय को रोटी खिलाई और उसके बाद स्वयं नाश्ता किया, सुबह करीब साढ़े दस बजे से घर से विदा हुए और सीधे अपने महाविद्यालय में पहुंचे, यहां गुरुजनों का आशीर्वाद लिया. गुरू अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने मत्था टेककर लौट गए.

पंचूर गांव में उनकी 84 वर्षीय माता सावित्री देवी के साथ ही अन्य तीन भाइयों मानवेंद्र, शैलेंद्र और महेंद्र का परिवार रहता है. उनकी तीनों बड़ी बहन पुष्पा, कौशिल्या और शशि का विवाह हो चुका है, तीनों बहनें भी भाई को मिलने गांव पहुंची थी, भाई-‌बहन इन तीन दिन गांव में हंसी-खुशी से रहे और पुरानी याद ताजा हो गई. उन्होंने जाते वक्त मां के स्वास्थ्य और उपचार का खास ध्यान देने की बात कही. 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!