चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

by | Jun 3, 2026 | चमोली | 0 comments

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166 घोषणाएं–

गोपेश्वर, 03 जून 2026: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने सभी विभागों को जनहित के कार्यों में समन्वय के साथ कार्य करने, गतिमान परियोजनाओं में तेजी लाने तथा शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य की डीपीआर तैयार करने से पूर्व चयनित स्थल का जियोलॉजिकल सर्वे एवं मृदा परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि भविष्य में निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा भू-गर्भीय समस्या उत्पन्न न हो।

बैठक में उन्होंने आवास विभाग को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत निर्मित होने वाली पार्किंगों के कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाएं। जिन पार्किंग स्थलों का चयन भू-गर्भीय दृष्टि से उपयुक्त नहीं पाया गया है, उनके लिए शीघ्र नए स्थलों का चयन किया जाए।

लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित मोटर मार्गों का सर्वेक्षण शीघ्र पूर्ण कर डीपीआर शासन को प्रेषित की जाए तथा स्वीकृत मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

बैठक में अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी भूपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 04 जुलाई 2021 से वर्तमान तक माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कुल 166 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 101 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष घोषणाओं पर विभिन्न स्तरों पर कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!