हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर खुशबू बिखेर रहे ब्रह्मकमल, हेमकुंड में मन-मस्तिष्क को मिल रहा सुकून-

by | Jul 29, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments


मनोज रावत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जनपद में सात शिखरों के मध्य स्थित सिखों का प्रसिद्घ तीर्थ स्थान हेमकुंड साहिब में इन दिनों चारों ओर हरियाली छाई हुई है। हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर जगह-जगह उगे ब्रह्मकमल (उत्तराखंड का राज्य पुष्प) अपनी खुसबू बिखेर रहे हैं। काश, हेमकुंड साहिब की यात्रा गतिमान होती तो, तीर्थयात्री भी इस खूबसूरत स्थान का दीदार कर पाते और यहां बिताए पलों को अपने साथ संजोकर रखते। लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा ठप पड़ी है। जिससे श्रद्घालु यहां पहुंच नहीं पा रहे हैं। हिमालय क्षेत्र में  4632 मीटर (15,200 फुट) की ऊंचाई पर एक बर्फ़ीली झील के किनारे सात पहाड़ों के बीच हेमकुंड साहिब स्थित है। इन सात पहाड़ों पर निशान साहिब झूलते हैं। इस पवित्र स्थल का उल्लेख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा रचित दसम ग्रंथ में आता है। इन दिनों हेमकुंड साहिब के चारों ओर हरी घास उगी हुई है। चारों ओर बर्फ पिघलकर हरियाली में तब्दील हो गई है। पर्वत चोटियों पर कोहरा और ‌तलहटी में दूर-दूर तक फैली हरी घास से मन और मस्तिष्क को सुकून मिल रहा है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किलोमीटर आस्था पथ में जगह-जगह ब्रह्म कमल अपनी खुशबू बिखेर रहे हैं। ब्रह्मकमल से घाटी की खूबसूरती और भी बढ़ रही है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन ‌समिति के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह और उनके साथ दो-तीन सेवादार हेमकुंड साहिब हो आए। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरदार सेवा सिंह जी बताते हैं कि हेमकुंड साहिब में सुकून मिल रहा है। यहां बिताया पल-पल अभी भी जेहन में तरो ताजा है। चारधाम यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भी खुल जाती तो धाम में अगाध श्रद्घा रखने वाले श्रद्घालु भी दरवार साहिब के दर्शन कर धन्य हो जाते। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब पैदल पथ पर कई जगहों बारिश से नुकसान हुआ है। शासन-प्रशासन से पथ को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही समय अनुकूल आएगा और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पूर्व की भांति संचालित होने लगेगी। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...
error: Content is protected !!