वायरल वीडियो मामलाः गौरीकुंड चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कांस्टेबल को किया निलंबित–

by | May 15, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गौरीकुंड चौकी प्रभारी के कमरे में रखे बैग में लाखों की रकम सोशल मीडिया पर दिखाई, अवैध वसूली का आरोप–

रुद्रप्रयागः केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड के पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें चौकी प्रभारी के कमरे में रखे एक बैग में लाखों की रकम होने की बात कही गई है, आरोप है कि यह रकम अवैध वसूली की है, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रुद्रप्रयाग जनपद के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि क कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है, वीडियो में चौकी प्रभारी के कमरे में रखे बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपये रखे जाने की बात कही जा रही है, यह वायरल वीडियो देखते ही देखते सभी लोगों के मोबाइल फोन में तैरने लगी, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, यह वायरल वीडियो गौरीकुंड में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे का बताया जा रहा है, जहां एक बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपये होने की बात कही जा रही है, वीडियो में बैग के बारे में एक व्यक्ति बता रहा है कि पांच से छह लाख रुपये की अवैध कमाई बैग में है, साथ ही बैग पर ताला लगाया हुआ है, वीडियो में पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे में शराब व पानी की बोतल भी दिखाई गई हैं, वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि अवैध शराब और घोड़ा खच्चर संचालकों से अवैध वसूली की गई है,वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी आयुष अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!