साहसिक यात्राः इस 22 साल के युवा का यह कैसा जुनून–

by | May 19, 2022 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

ग्यारह सौ किलोमीटर तक साइकिल से यात्रा कर केदारनाथ, तुंगनाथ और रुद्रनाथ पहुंचा लवकेश–

चमोलीः  मन में साहसिक यात्रा का जुनून लेकर गाजियाबाद से उत्तराखंड पहुंचा लवकेश राणा इन ‌दिनों साइकिल से पहाड़ की दुर्गम पग‌‌डंडियों को नाप रहा है। अभी तक लवकेश साइकिल से 1100 किलोमीटर का सफर कर केदारनाथ व तुंगनाथ की यात्रा कर रुद्रनाथ पहुंचा है। 22 साल का लवकेश गाजियाबाद का रहने वाला है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नौ मई को लवकेश गाजियाबाद से उत्तराखंड की साहसिक यात्रा पर पहुंचा था, वह साइकिल से केदारनाथ की दुर्गम चढ़ाई को पार कर भोलेनाथ के दरवार में मत्था टेकने पहुंचा। 15 मई को केदारनाथ से लौटने के बाद वह 16 को तुंगनाथ मंदिर तक पहुंचा। इसके बाद बुधवार को उसने चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा शुरू की।

रुद्रनाथ मंदिर सगर गांव से 24‌ किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित है, रुद्रनाथ का पैदल ट्रेक कई जगहों पर बेहद संकरा और खड़ी चढ़ाईनुमा है, यहां पनार बुग्याल तक करीब पांच किलोमीटर की दूरी चट्टानी भाग से होते हुए गुजरती है, साहसिक यात्रा का शौकीन लवकेश अपराह्न तीन बजे तक दुर्गम पगडंडियों को साइकिल से नापते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय कर ल्वींठी बुग्याल पहुंच गया है। लवकेश का कहना है कि पहाड़ में वाहनों का अत्यधिक संचालन हिमालय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहा है, संदेश देना चाहता हूं कि लोग विकल्प के तौर पर साइकिल या पैदल यात्रा कर सकते हैं। साइकिल से साहसिक यात्रा करना उसका शौक भी है। लवकेश के इस जुनून को देखकर अन्य तीर्थयात्री और स्थानीय लोग भी अचंभित हैं। लोगों का कहना है कि इस युवा ने असंभव को भी संभव कर दिया है, भोलेनाथ की इस पर असीम कृपा है। 

Latest News

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...
error: Content is protected !!