इंटरनेट पर पढ़ा ब्रह्मकपाल का महातम्य, तो पित्र तर्पण करने बदरीनाथ पहुंचे विदेशी तीर्थयात्री– 

by | May 20, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में पित्र तर्पण करने पहुंच रहे विदेशी तीर्थयात्री– 

चमोलीः बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित ब्रह्मकपाल में तीर्थयात्री अपने पित्रों को तर्पण और‌ पिंडदान के लिए पहुंचते हैं। स्कंद पुराण में कहा गया ‌है कि ब्रह्मकपाल में पित्रों के निमित किया पिंडदान गया से आठ गुणा फलदायी है। यही वह तीर्थ भी है जहां पर ब्रह्महत्या के पाप से मुक्त होने के लिए शिव जी को भी आना पड़ा था। इन दिनों बदरीनाथ धाम के दर्शनों के साथ ही ब्रह्मकपाल में पिंडदान करने के लिए विदेशी तीर्थयात्री भी पहुंच रहे हैं। इटली के तीर्थयात्री ब्रह्मकपाल में अपने पित्रों के पिंडदान के लिए पहुंचे हुए थे। अब विदेशी श्रद्घालु भी भारतीय धार्मिक संस्कृति को अपनाने लगे हैं, एक विदेशी तीर्थयात्री ने स्थानीय निवासी को बताया‌ कि उन्होंने इंटरनेट पर ब्रह्मकपाल के बारे में पढ़ा और सुना था, जिसके बाद यहां आने का कार्यक्रम बनाया।

कहते हैं कि श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मकपाल में पित्र तर्पण करने से वंश वृद्धि होती है। बदरीनाथ के मुख्य धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि यहां पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि पुराणों में वर्णित है कि सृष्टि की उत्पत्ति के समय जब तीन देवों में एक ब्रह्मा मां सरस्वती के रुप पर मोहित हो गए तो भोलेनाथ ने गुस्से में आकर ब्रह्मा के तीन सिरों में से एक को त्रिशूल के काट दिया तो सिर त्रिशूल पर ही चिपक गया।

ब्रह्मा हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए जब भोलेनाथ पृथ्वी लोक के भ्रमण पर गए तो बदरीनाथ से करीब 200 मीटर की दूरी पर त्रिशूल से ब्रह्मा का सिर जमीन पर गिर गया तभी से यह स्थान ब्रह्मकपाल के रुप में प्रसिद्ध हुआ। यह भी कहा जाता है कि जब महाभारत के युद्ध में पांडवों ने कौरवों का वध कर विजय हासिल की थी तो गौत्र हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए स्वर्ग की ओर जा रहे पांडवों ने भी इसी स्थान पर अपने पित्रों को तर्पण दिया था।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!