यहां चप्पे चप्पे पर वायरलेस सेट से लेस रहेंगे पुलिस के जवान– 

by | May 20, 2022 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तैनात रहेगी एसडीआरएफ की टीम, एसपी श्वेता चौबे ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण–

चमोलीः पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे हैं। कई उत्साही सिख तीर्थयात्री गोविंदघाट पहुंच गए हैं। शनिवार को ये यात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब मार्ग पर पुलिस कर्मी वायरलेस सेट से लेस रहेंगे। संकरा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीम मुस्तैद रहेगी। एसपी ने गोविंदघाट से लेकर हेमकुंड साहिब तक 19 किलोमीटर यात्रा पथ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने यात्रा व्यवस्था में नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों, एसडीआरएफ और गोविंदघाट के थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने घोड़ा-खच्चर संचालकों से यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक ना वसूलने और अनिवार्य रुप से रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि हेमकुंड साहिब की सकुशल यात्रा और तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए भ्यूंडार में पुलिस की अस्थाई चौकी और घांघरिया में सीजनल पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। दोनों चौकियों में एसडीआरएफ भी तैनात रहेगी।

हेमकुंड साहिब यात्रा रुट पर जगह-जगह पुलिस कर्मी वायरलैस रेडियो हेंडसेट के साथ ड्यूटी करेंगे। यात्रा मार्ग जहां-जहां संकरा व भूस्खलन संभावित क्षेत्र है, उन सभी स्थानों पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से एक दिन में निर्धारित तय सीमा तक ही श्रद्घालुओं को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया जाएगा। एसपी ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद तीर्थयात्रियों को घांघरिया से हेमकुंड साहिब नहीं भेजा जाएगा। एसपी ने गोविंदघाट थानाध्यक्ष को सभी घोड़ा-खच्चर स्वामियों व होटल कर्मियों का आवश्यक रुप से सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने यात्रा मार्ग व पड़ावों में तैनात पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!