दिल्ली के तीन पर्यटक नदी में ढूबे, आपदा राहत दल ने एक को बचाया–

by | May 24, 2022 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

नदी में ढूबने वालों में दो सगे भाई, नदी में नहाने गए थे पर्यटक, चीख पुकार सुनकर पहुंचा आपदा राहत दल– 

ऋषिकेशः दिल्ली के चार पर्यटक शिवपुरी में आईटीबीपी कैंप के समीप गंगा में नहाने गए तो वे गहरे पानी के भंवर तक जा पहुंचे, पर्यटकों के चिल्लाने पर आपदा राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और एक पर्यटक को बचा लिया गया, लेकिन तीन पर्यटकों का कहीं सुराग नहीं मिल पाया। ढूबने वालों में दो सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से नौ पर्यटकों का दल सैर-सपाटे के लिए ‌ऋषिकेश के शिवपुरी पहुंचा था, वे यहां गंगा में नहाने के लिए उतरे, देखते ही देखते वे नदी में भंवर की ओर पहुंच गए, जब वे ढूबने लगे तो उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई, मौके पर पहुंची आपदा राहत दल ने नदी में उतरकर गोविंद (21) पुत्र लालटूंगा, निवासी सेक्टर 16, रोहिणी, दिल्ली को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन अन्य तीन पर्यटक शुभम, उम्र 22 वर्ष व कार्तिक 20 साल पुत्र मोहन लाल और दीपांशु पुत्र अजय सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी नजफगढ़, हरफूल विहार, गली नंबर 4, नई दिल्ली का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवारों को घटना की सूचना दे दी है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!