चमोली पुलिस की गिरफ्त में आया साइबर ठग–

by | May 27, 2022 | कार्रवाई, चमोली, साइवर क्राइम- | 0 comments

लोग देने के नाम पर करता था लोगों से ठगी, ‌कर्णप्रयाग से एक शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, तो गिरफ्त में आया ठग– 

गोपेश्वरः थाना कर्णप्रयाग में 24 मई को बेडाणू गांव निवासी भरत सिंह पुत्र चन्द्र सिंह ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन के माध्यम से 20,00,000/- (बीस लाख रुपये) लोन देने की बात कर 9,00,000/- (नौ लाख रुपये) की धोखाधड़ी कर दी। कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र हरीश चन्द्र, हाउस न0 – 101 अखोडा कालोनी राजीव विहार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, मूल निवासी बाघौली नानपारा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियोग से पुलिस ने एक लैपटॉप दो मोबाईल फोन तथा रु0 20,000/- (बीस हजार रुपये) बरामद किए। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस टीम को शाबासी देने के सा‌थ ही टीम की होसला आफजाई के लिए 2,500/- (दो हजार पाँच सौ रुपये) नगद ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैंने व मेरे साथियों ने अपनी एक धनी इण्डिया बुल्स हाऊसिंग फाइनेंस लिमिटेड के नाम से एक वर्चुअल फर्म बना रखी है।

जिसका विज्ञापन हम लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालते हैं। उस विज्ञापन में अपना नम्बर भी डाल कर रखते हैं ताकि जिसे लोन की आवश्यकता हो वह हम से सम्पर्क करें। जब कोई व्यक्ति जिसे लोन की आवश्यकता होती है वह हम से सम्पर्क करता है तो हम उसे लोन देने का झांसा देकर प्रोसिसिंग फीस और अन्य चार्जेज के नाम पर धोखाधड़ी से रुपये प्राप्त कर लेते हैं।  

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!