देहरादून। 27 से 29 जुलाई तक देहरादून के रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चले फारेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान 25 किलोमीटर की रेस पूरी करने के बाद चमोली के गोपेश्वर निवासी सूरज प्रकाश पुत्र मसंतु लाल चक्कर आने के बाद नीचे गिर गया, उसे तत्काल दून अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां बृहस्पतिवार रात को उसने दम तोड़ दिया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुताबिक युवक रेस पूरी कर चुका था। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सूरज ने निर्धारित 25 किलोमीटर की रेस पूरी कर ली थी उसके बाद चक्कर आने की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। ———————रूद्रप्रयाग के जखोली निवासी पूर्व सैनिक उमेश सिंह राणा ने 2 घंटे 13 मिनट में रेस पूरी की, जबकि महिला वर्ग की ओर से रूड़की की उमा रानी ने 2 घंटा 3 मिनट में रेस पूरी की। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए वन विभाग की ओर से पुरुष वर्ग में 25 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 14 किलोमीटर रेस 4 घंटे में पूरी करने की अर्हता रखी गई थी। कुल 1539 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया।
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद युवक की मौत-
by laxmi Purohit | Jul 30, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
