सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार– 

by | May 31, 2022 | कार्रवाई, चमोली, ठगी | 0 comments

रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू का रहने वाला है अभियुक्त, पढ़ें, कैसे चमोली पुलिस की गिरफ्तार में आया शातिर ठग- 

गोपेश्वरः विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला शातिर चमोली पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी लोगों को झांसे में लाने के लिए महंगी गाड़ी का प्रयोग करता था और खुद को बड़े अधिकारियों और नेताओं का करीबी बताता था। उसने जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। आरोपी महिला ग्राम विकास उद्योग संस्था के नाम पर एक एनजीओ भी संचालित करता है।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मीडिया कर्मियों के सम्मुख मामले का खुलासा किया। आरोपी ने जिला सूचना अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए थे। गौचर निवासी अखिलेश कुमार ने कर्णप्रयाग कोतवाली में सोमवार को ठगी की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके परिचित हरीश पंचवाल निवासी धुड़वाल नगरासू जिला रुद्रप्रयाग ने खुद को वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं से परिचित बताकर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये ले लिए। अब वह रुपये भी वापस नहीं कर रहा और उसका फोन भी नहीं उठा रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर कर्णप्रयाग के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस के आधार पर हरीश पंचवाल को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया। एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि हरीश पंचवाल शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त के अन्य लोगों से भी ठगी की बात सामने आ रही है। यदि किसी की शिकायत आती है तो उसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने कई लोगों से ठगी की है।  

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!