यहां दुकानों में चालान की कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश, बाजार किया बंद–

by | Jun 3, 2022 | आंदोलन, उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

व्यापारियों ने बाजार में निकाली रैली, भटकते रहे तीर्थयात्री– 

जोशीमठः नगर क्षेत्र में सुबह  प्रशासन की ओर से जोशीमठ बाजार में औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर दुकानों, प्रतिष्ठानों का चालान किया गया और दोपहर बाद आक्रोशित व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर गए। उन्होंने आक्रोश जताकर इसका विरोध किया। नगर में प्रशासन के खिलाफ रैली निकाली। देर शाम तक जोशीमठ बाजार बंद रहा। बाजार बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के साथ ही पर्यटन परेशान रहे।

व्यापार संघ का कहना है कि प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। दो साल बाद बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हुई। यात्रा काफी अच्छी चल रही है, लेकिन यात्री जोशीमठ बाजार में नहीं रुक रहे हैं। जिससे व्यापारी परेशान हैं। प्रशासन को इसकी व्यवस्था बनानी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत दुकानों, होटलों का चालान किया जा रहा है। व्यापार संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने दोपहर को बाजार बंद कर नगर में रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा। वहीं जोशीमठ में बाजार पूरी तरह से बंद रहने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने और आने वाले यात्री भी परेशान रहे। यात्री सामान खरीदने के लिए दुकानें तलाशते नजर आए। शाम छह बजे तक बाजार में दुकानें नहीं खुली थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जयप्रकाश भट्ट, कन्हैया लाल शाह, प्रदीप पंवार, अमित सती ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!