छात्र ने कहाः मौत सामने देखकर होश उड़ गए थे, जनता निकली भगवान– 

by | Jun 4, 2022 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अगस्त्यमुनि कॉलेज के समीप नदी में फोटो खींचने गए थे दो छात्र, तभी देखा ऐसा मंजर कि होश उड़ गए– 

अगस्त्यमुनिः मंदाकिनी नदी में फोटो खींचने गए दो छात्रों का जब मौत से सामना हुआ तो उनके मुंह से चीख पुकार निकल गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लोग भी चिल्लाने लगे बचाओ-बचाओ.., बाद में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

दरअसल, पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में पड़ रहा डांगी (पठालीधार) का 20 साल का सुमंत और रायड़ी गांव का छात्र अंंकुश मंदाकिनी नदी में अपने मोबाइल फोन से फोटो खींचने गए। चंद्रापुरी में स्थित एलएंडटी कंपनी की जल‌ विद्युत परियोजना के बैराज में पानी जमा होने के कारण इन दिनों नदी में पानी कम है। लेकिन शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे कंपनी ने अचानक नदी में पानी छोड़ दिया। इधर, ये दोनों छात्र अल्मस्त होकर फोटो शूट कर रहे थे। तभी

अचानक नदी में बाढ़ जैसी स्थिति देख दोनों घबरा गए। देखते ही देखते नदी का जलस्तर बढ़ गया। दोनों नदी के बीच एक पत्थर में खड़े होकर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। एक छात्र ने सिल्ला डुंगरा गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी उर्फ बॉबी को फोन कर पुलिस को बुलाने के लिए कहा। बॉबी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी को फोन कर घटना की सूचना दी। तत्काल सावन सिंह ने पुलिस को फोन कर स्वयं भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय जनता और पुलिस की मदद से दोनों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। सुमंत ने कहा कि नदी का पानी बढ़ते देख वे घबरा गए थे, यदि लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो वे जिंदा नहीं बचते। 

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!