टीएचडीसी ने पेश की मानवता की मिशाल– 

by | Jun 4, 2022 | चमोली, जागरुकता, रचनात्मक, स्वास्थ्य | 0 comments

70 कर्मियों ने किया रक्तदान के लिए पंजीकरण, 50 ने किया रक्तदान–

पीपलकोटीः चमोली स्वास्थ्य विभाग चमोली के सहयोग से शनिवार को टीएचडीसी विष्णुगाढ़ पीपलकोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर सियासेन पीपलकोटी में रक्तदान एवं जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक आरएन सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए हम सबको को रक्तदान कर अपना धर्म अवश्य निभाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने टीएचडीसी से रक्तदान करने वाले कार्मिकों का आभार जताते हुए कार्मिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। 

टीएचडीसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनीत त्रिपाठी की देखरेख में रक्तदान शिविर का संचालन किया गया। उन्होंने रक्तदान के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। बताया कि रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान से कैंसर व हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारी की आशंका कम रहती है। रक्तदान शिविर में सीनियर लैब टेक्नीशियन डीडी मंडल ने बताया कि रक्तदान के बाद रक्त की जांच की जाती है और यदि इसमें कोई बीमारी निकलती है तो संबंधित रक्तदाता को इसकी जानकारी देकर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। 

उन्होंने कहा कि रक्तदान के स्वयं को तो फायदा मिलता ही है अपितु एक यूनिट रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान भी बचायी जा सकती है। रक्तदान शिविर में 70 कार्मिकों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें से 50 कार्मिकों ने मौके पर ही रक्तदान किया। इस दौरान टीएचडीसी के डीजीएम एसबी प्रसाद, सीनियर कंसलटेंट एसएस भंडारी, पैरामेडिकल जगमोहन सिंह, नर्सिंग स्टाफ विश्वेश्वर देवी, लैब टैक्नीशिन एकता गुसाई व सरिता, जिला वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक महेश देवराडी, स्वास्थ्य शिक्षा सूचना संचार प्रबंधक उदय रावत, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विपिन कुमार मालगुडी आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!