चमोली। इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। कई युवा भी चुनाव में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम ने थराली विधानसभा के लिए मिशन 2022 का विगुल बजा दिया है। प्रताप का कहना है कि वे जनता की मांग पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जनता भाजपा और कांग्रेस की कोरी घोषणाओं से ऊब चुकी है। थराली की जनता युवाओं को जिम्मेदारी देने का मन बना चुकी है। प्रताप का कहना है कि वे जल्द ही विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू करेंगे और उनकी ओर से किए गए सामाजिक कार्यों को गिनाएंगे। थराली विधानसभा से वर्तमान में विधायक भाजपा की मुन्नी देवी शाह हैं, जबकि कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी प्रो. जीतराम हैं। वे इससे पूर्व की कांग्रेस सरकार में विधायक थे। और वर्तमान में कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं।
अबकी बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे युवा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम ने तैयारी की शुरू–
by laxmi Purohit | Jul 30, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...
वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...
नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
