केदारनाथ यात्राः हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर तीर्थयात्रियों से हुई ठगी–

by | Jun 7, 2022 | कार्रवाई, ठगी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पुलिस ने फाटा क्षेत्र के एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, जेल भेजा, पढ़ें क्या है मामला–

गुप्तकाशीः केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों से हेलीकॉप्टर का टिकट बुकिंग के नाम पर जगह-जगह ठगी हो रही है। मामला रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा का है। यहां हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर कर्नाटक के यात्रियों से तीन लाख 95000 रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

बता दें कि केदारनाथ की यात्रा पर आने के लिए प्रवीण कुमार निवासी बैरवाड़ा, हालगुंदा, कर्नाटक ने थाना गुप्तकाशी में हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी होने की शिकायत दर्ज की। उन्होंने तहरीर में पुलिस को बताया कि उनका भाई अरुण कुमार शुभ यात्रा होलीडेज के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाता है। केदारनाथ घाटी के रामचंद्र राणा ग्राम धानी (फाटा) से उन्होंने केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट को लेकर बात की।

जिस पर रामचंद्र राणा ने उन्हें दस हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से चार लाख रुपये देने को कहा। केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने पर जब तीर्थयात्री फाटा क्षेत्र में पहुंचे। लेकिन न तो उन्हें हेलीकॉप्टर का टिकट मिला और ना ही पैसे। शिकायत पर पु‌लिस ने कार्रवाई कर रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!