सिल्ला धाम में मां धारी देवी का हुआ भव्य स्वागत, आचार्यगण हुए सम्मानित–

by | Jun 9, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

भगवान साणेश्वर महाराज के किए दर्शन, ढोल-दमाऊं की थाप पर मां धारी ने किया अदभुत नृत्य- 

सिल्ला धामः मां धारी देवी की इच्छा पर बृहस्पतिवार को भगवान साणेश्वर महाराज के प्रांगणा में विभिन्न मठ-मंदिरों और धामों के मठाधिपति और आचार्य ब्राह्मणों को सम्मानित किया गया। यह पहली बार देखने को मिला कि धार्मिक माहौल के बीच आचार्य ब्राह्मणों को भी सम्मानित होने का मौका मिला। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा की गणित विषय की शिक्षिका कुसुम भट्ट और आचार्य कृष्णानंद नौटियाल ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान विभिन्न मंंदिरों में उत्तराखंंड राज्य के धर्मध्वजा रक्षक पुजारी गणों को सम्मानित किया गया। 

जैसे ही मां धारी देवी की डोली सिल्ला धाम में पहुंची तो संपूर्ण सिल्ला क्षेत्र जय साणेश्वर महाराज, जय धारी देवी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। दरअसल, मां धारी देवी ने ही सिल्ला धाम आने की ईच्छा प्रकट की थी। धारी देवी के पुजारी, अवतारी पुरुष, जाख राजा मंदिर जाखधार के अवतारी पुरुष व पुजारी के साथ ही कई अन्य धर्मध्वजा रक्षक पुजारी गण इस मौके पर मौजूद रहे। दिनभर सिल्ला धाम धर्ममयी बना रहा। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। मां धारी देवी के दर्शनों के लिए सिल्ला के अलावा डडोली, फलई, रायड़ी, डांगी, पठालीधार, सिनघाटा सहित अन्य गांवों के श्रद्घालुगण भी पहुंचे थे। चिलचिलाती धूप के कारण पड़ रही गर्मी में भी श्रद्घालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। सिल्ला ब्राह्मणगांव की ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। 

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!