भव्य समारोह में हे कृष्ण काव्य संग्रह का हुआ विमोचन–

by | Jun 12, 2022 | चमोली, साहित्य | 0 comments

विधायक भूपाल राम टम्टा के साथ ही कई हस्तियां रही मौजूद, कवि दीपक सती प्रसाद ने सुनाया द्रोपदी का प्रसंग–

नंदप्रयागः ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के मौके पर रविवार को युवा कवि दीपक सती ‘प्रसाद’ के नए काव्य-संग्रह “हे कृष्ण” का विमोचन नगर पंचायत सभागार नंदप्रयाग में संपन्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि दीपक सती की रचनाएं सबको प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि काव्य संग्रह की दो हजार प्रतियां को वे अपने विधानसभा क्षेत्र में वितरित करेंगे। विशिष्ट अतिथि कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, शंभू प्रसाद सती, भगत सिंह राणा ‘हिमाद’ ने इस रचना की सराहना की। 

संस्कृत प्रवक्ता अरुण किशोर भट्ट ने पुस्तक समीक्षा करते हुए कहा‌ कि पुस्तक में सभी रसों का सम्यक रूप से समाहित हुआ है। जिससे कि किसी भी रसिक का मन अछूता नहीं रह सकता। दीपक सती ने मंच से अपनी एक कविता “द्रौपदी” के एक सर्ग “दौपदी ने देखा उसका कोई नहीं अब रक्षक है…” का वाचन कर द्रौपदी की करुण पुकार और भगवान कृष्ण के द्वारा नारी – रक्षा का भावुक प्रसंग सुनाया। 

संचालन करते हुए पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राध्यापक डा. डीएस नेगी ने द्रोपदी रचना को विश्व स्तर को संदेश देने वाली बताया। कह‌ा कि शीघ्र ही दुनिया के कोने – कोने का साहित्य प्रेमी इसे गाता हुआ सुनाई देगा। कार्यक्रम में हिमांशु थपलियाल, सुनील पंत, रोशनी पोखरियाल, शिब्बु बिष्ट, नेहा रावत, वंदना मेंदोली, विमला रावत, मीना सती, शिवप्रसाद सती आदि मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!