चमोलीः दूषित पानी पी रहे लोग, गहरी नींद सो रहा जल निगम– 

by | Jul 7, 2022 | चमोली, पेयजल | 0 comments

चमोली जनपद में एक भी पेयजल लाइन पर नहीं फिल्टर की व्यवस्था, नलों पर आ रहे कीड़े-मकोड़े–

गोपेश्वरः चमोली जनपदवासी जल निगम और जल संस्थान की नाकामी का खामियाजा भुगत रहे हैं। जनपद के किसी भी पेयजल योजना पर फिल्टर की व्यवस्था नहीं है, जिससे नलों पर पानी के साथ कीड़े-पतंंग, कूड़ा-करगट और मिट्टी भी सप्लाई हो रही है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गोपेश्वर नगर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना के स्रोत के समीप ही फिल्टर टेंक का निर्माण हो रहा है, लेकिन पिछले तीन साल से यह चालू नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। घरों में पानी आने के बावजूद भी लोग पीने के पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोत पर पानी भरने जा रहे हैं। 

नगर पालिका सभासद नवल भट्ट का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों को कई बार फिल्टर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, लेकिन अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। अमृत गंगा पेयजल योजना पर फिल्टर टेंक लगभग बनकर तैयार हो गया है, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक अंतिम चरण  का काम ही पूरा नहीं किया है, जिससे पानी की गुणवत्ता नहीं सुधर रही है। अब जनप्रतिनिधि स्थानीय लोगों को साथ में लेकर आंदोलन के मूड़ में हैं। नवल भट्ट का कहना है कि बरसात में अमृत गंगा में गाद भर जाता है, फिल्टर न होने से यह गंदला पानी ही नलों पर सप्लाई हो रहा है। कहा कि अब जल निगम कार्यालय के सम्मुख आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!