चमोली। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी में वित्त विभाग में उप प्रबंधक विजय मोहन पैन्यूली के सेवानिवृति पर रविवार को पर्यावरण विभाग द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीएचडीसी के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रसिद्घ पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री जंगली ने पर्यावरण विभाग के द्वारा वित्त अधिकारी की सेवानिवृति पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए बधाई दी गई। वित्त विभाग में उप प्रबंधक विजय मोहन पैन्यूली ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से कब साल दर साल गुजर गए, पता हीं नहीं चल पाया। यहां सेवाकाल में जो सम्मान और आदर मिला, उसे ताउम्र भूला नहीं जा सकता। इस अवसर पर जेपी सकलानी, कुंदन मेहता, सुरेंद्र, मनोज, देवेंद्र बुटोला, दीपक पुरोहित, हरी लाल के साथ ही वित्त विभाग,कार्मिक, प्रशासनिक तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।
टीएचडीसी के उप प्रबंधक विजय मोहन पैन्यूली हुए सेवानिवृत, पौधरोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित-
by laxmi Purohit | Aug 2, 2021 | चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
