नलों से द‌ूषित पानी की सप्लाई पर जल निगम के कार्यालय पर लगाया ताला– 

by | Jul 7, 2022 | चमोली, पेयजल | 0 comments

नगर पालिका के सभासदों में आक्रोश, अमृत गंगा पेयजल योजना के मुख्य स्रोत पर फिल्टर की व्यवस्था करने की मांग–  

गोपेश्वरः बरसात में गोपेश्वर और चमोली नगरवासियों को दूषित पानी सप्लाई किया जाता है। प्रतिवर्ष जल निगम के अधिकारी पेयजल योजना पर फिल्टर की व्यवस्था करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन हर साल लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। अमृत गंगा पेयजल योजना पर फिल्टर की व्यवस्था करने की मांग पर बृहस्प‌तिवार को नगर पालिका के सभासदों और स्थानीय लोगों ने जल निगम कार्यालय पर तालाबंदी की। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण अमृत गंगा में कूड़ा-करगट व मिट्टी बहकर आ रही है। ‌

नगर क्षेत्र के साथ ही कोठियालसैंण, पोखरी बैंड, पटियालधार क्षेत्र में भी रअमृत गंगा पेयजल योजना का पानी सप्लााई होता है। इस योजना पर फिल्टर की व्यवस्था के लिए शासन से दो करोड़ की मंजूरी भी मिली है। बावजूद इसके ‌योजना को फिल्टर से नहीं जोड़ा गया है। इन दिनों बारिश होने के कारण नलों पर दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभासद नवल भट्ट,उपेंद्र भंडारी, उमेश सती, राजेंद्र लाल, प्रियंका बिष्ट, संजय कुमार, विपिन कंडारी आदि जल निगम कार्यालय में पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियोंं से अमृत गंगा पेयजल योजना पर फिल्टर की व्यवस्था के बारे में कहा। संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण सभासदों ने अधिकारियों को बाहर खदेड़ कर कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द योजना को फिल्टर टेंक से नहीं जोड़ा गया तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कहा गया कि जल निगम के अधिकारी फिल्टर की व्यवस्था करने में हीला हवाली कर रहे हैं। 

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!