पानी के लिए मचा हाहाकार, कहीं नलों से टपक रहा गंदा पानी– 

by | Jul 8, 2022 | चमोली, पेयजल | 0 comments

गोपेश्वर में लोग पेयजल की समस्या से परेशान, अमृत गंगा पेयजल योजना बनी शोपीस– 

गोपेश्वरः गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। रात को हो रही बारिश से अमृत गंगा में पानी के साथ मिट्टी भी बहकर आ रही है। जल संस्थान द्वारा इसी पानी को सीधे नलों में टेप कर सप्लाई किया जा रहा है। कई मोहल्लों में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है, जिससे लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर भटक रहे हैं। 

करोड़ों रुपये खर्च कर जल निगम ने अमृत गंगा पेयजल योजना का निर्माण किया। लेकिन पेयजल लाइन के वितरण में घोर लापरवाही की गई है। पेयजल योजना पर फिल्टर की व्यवस्था नहीं है। जनप्रतिनिधि कई बार जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से शुद्घ पेयजल सप्लाई की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है।

कहीं यदि पेयजल की सप्लाई हो भी रही है तो वहां दूषित पानी आ रहा है। इससे लोग पीना तो दूर कपड़े धोले के काम में भी नहीं ला पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि शीघ्र जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर नगर में पेयजल की सुचारु व्यवस्था की जाए। 

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!