चमोलीः बदरीनाथ से लेकर संपूर्ण जनपद में चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान–

by | Jul 15, 2022 | चमोली, रचनात्मक, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वरः भारत स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के जश्न को भव्य रुप से मनाया जाएगा। जनपदभर में नौ से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम में भी हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सभी घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से ‌बने झंडे का उपयोग न करें। बदरीनाथ से लेकर जनपद भर में आयोजित कार्यक्रम में सभी तीर्थयात्री, पर्यटक, स्थानीय व मंदिर समिति के अलावा एनसीसी, एनएसएस के स्वयं सेवी, स्वयं सहायता समूह, अधिकारी, कर्मचारी, सेना व सुरक्षा बलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!