चमोली में ही लगेगी 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज–

by | Jul 15, 2022 | कोरोना, चमोली | 0 comments

75 दिनों तक चलेगा अभियान, लाभार्थी को दूसरी डोज लगने के छह माह होने जरूरी– 

गोपेश्वरः चमोली ‌जनपद के जनप्रतिनिधियों की मांग रंग लाई है। अब चमोली जिले में 18 साल से 59 आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड 19 की बूस्टर डोज अपने जनपद में ही लग जाएगी। यह अभियान 15 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। बूस्टर डोज लगाने वाले लाभार्थी को दूसरी डोज लगाने के छह माह पूरे होने जरूरी हैं। अभियान 75 दिनों तक चलेगा।

प्रभारी सीएमओ डा. उमा रावत ने बताया कि भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक कोविड की बूस्टर डोज लागने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन की पर्याप्त उलब्धता होने पर अभियान 18 जुलाई से सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर शुरू होगा। जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग और मौके पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। 18 से 59 आयु वर्ग के लिए जिले में 222878 लोगों को बूस्टर डोज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमएस खाती ने बताया कि इस डोज से कोविड 19 के प्रति इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। सभी लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर इसे लगा सकते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत का कहना है कि अभी तक चमोली के युवा बूस्टर डोज लगवाने के लिए देहरादून की दौड़ लगा रहे थे। अब जनपद के टीकाकरण केंद्रों पर ही यह व्यवस्था होने से राहत मिली है। 

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!