शुभ मुहुर्त में खुले फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट–

by | Jul 16, 2022 | चमोली, धर्म | 0 comments

फूलों से सजा भगवान का दरवार, यहां महिला पुजारी करती है भगवान का श्रृंगार, दूध दही और मक्खन का लगाया भोग–

जोशीमठः पर्यटन के लिहाज से खूबसूरत उर्गम घाटी में स्थित भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट शनिवार को पूजा अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस दौरान भगवान फ्यूंलानारायण का फूलों से श्रृंगार किया गया और दूध, दही व मक्खन का भोग लागाया गया।

भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर दस हजार फीट की ऊंचाई पर बुग्यालों में स्थित है। मंदिर के कपाट हर साल श्रावण संक्रांति पर भक्तों के लिए खोले जाते हैं। शनिवार को अपराह्न साढ़े ग्यारह बजे मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलने के दौरान मंदिर को फ्यूंलानारायण फ्रेंड ग्रुप ने फूलों से सजाया गया। क्षेत्र के भरकी, भेंटा, ग्वाणा, ओरोसी, पिल्खी गांव के ग्रामीण भोग सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। इस साल पंचायत की ओर से नियुक्त महिला पुजारी पार्वती देवी ने भगवान का फूलों से श्रृंगार किया और पुरुष पुजारी योगंबर सिंह चौहान ने भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया। दोनों पुजारी नंदा अष्टमी (सितंबर माह) पर कपाट बंद होने तक मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। कपाट खुलने के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, उजागर सिंह फरस्वाण, हर्षवर्धन नेगी, फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य युवराज सिंह, पान सिंह, मुकेश कंडवाल, चंद्र मोहन, बलवंत, आरती देवी, गोविंदी देवी, प्रीति देवी, नारायणी देवी सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। इस दौरान भक्तों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!