ब्राह्मण थाला गांव के शीर्ष भाग में सड़क कटिंग से शुरू हुआ भूस्खलन– 

by | Jul 16, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

बुडाकठा तोक से हो रहा भूस्खलन, मकानों को खतरा– 

गोपेश्वरः पोखरी विकास खंड के ब्राह्मणथाला गांव के ग्रामीण बारिश होने पर रात को सो नहीं पा रहे हैं। यहां बुडाकठा तोक से भूस्खलन हो रहा है। मोहनखाल-थाला सड़क की कटिंग के बाद से यहां भूस्खलन शुरू हो गया था। 

ग्रामीणों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के सड़क का समरेखण गलत ढंग से किया गया है। जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ा है। ग्रामीण ओम प्रकाश थपलियाल का कहना है कि ठीक आवासीय मकान के शीर्ष भाग पर सड़क का बैंड काटा गया है। यहां कभी भूस्खलन नहीं होता था, लेकिन सड़क निर्माण होने के बाद उपजाऊ भूमि भी नष्ट हो गई है। साथ ही भूस्खलन के मलबे से घरों को भी खतरा बना हुआ है। बारिश होने पर ग्रामीण रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। ब्राह्मणथाला गांव के दो परिवारों को सबसे अधिक खतरा है। इन मकानों के शीर्ष भाग से सड़क की कटिंग हुई है।

इधर, पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोली का कहना है कि वे स्वयं मौके पर जाकर भूस्खनल का निरीक्षण करेंगे। भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। इधर, प्रभावित परिवारों ने शीघ्र सड़क के दोनों ओर से दीवार निर्माण और भूमि सुधार कार्य करवाए जाने की मांग की है। 

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!