चमोलीः प्रधान डाकघर के बाहर ग्रामीण डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन– 

by | Jul 22, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

धरना देकर सरकार को चेताया, आगे आंदोलन की रुपरेखा की तय– 

गोपेश्वरः ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर अब निर्णायक लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। ग्रामीण डाक सेवाओं का निजीकरण बंद करने, वेतन विसंगति को दूर करने सहित अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर डाक सेवकों ने गोपेश्वर में प्रधान डाकघर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। 

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ चमोली मंडल के प्रांतीय सचिव जगदीश सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना दिया गया। निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को प्रदेश और दो सितंबर को नई दिल्ली डाक भवन परिसर में आंदोलन किया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी मांगें नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान मंडलीय अ‌ध्यक्ष बलिराम आर्य, सचिव राकेश सेमवाल, शिव प्रसाद, दरवान असवाल, पुष्कर सिंह पंवार, प्रीतम बिष्ट, मनोरमा चौहान, रेखा तिवारी, भवान सिंह नेगी, प्रेम सिंह बिष्ट, संगीता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!