चमोलीः बिजली के शार्ट सर्किट से गौशाले में मरे तीन दुधारु गाएं–

by | Jul 28, 2022 | आगजनी, चमोली | 0 comments

 

एक बछड़ा भी मरा, भारी बारिश के दौरान हुआ मंडल घाटी में गौशाले में बिजली से शार्ट सर्किट- 

गोपेश्वरः बुधवार रात को मंडल गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से एक गौशाले में आग लग गई। जिससे वहां बंधी तीन दुधारु गाय और एक बछड़ा मर गया। गौशाले के अंदर सूखी घास और लकड़ियां भी थी, जिससे गौशाले पर रातभर भीषण आग लगी रही। पीड़ित भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि उसकी पत्नी मीना देवी गौशाले में गायों को घास देने के बाद देर शाम साढ़े सात बजे अपने घर लौटी। रात को बिजली के शार्ट सर्किट होने से गौशाले पर आग लगी। रात को क्षेत्र में भारी बारिश लगी होने के कारण किसी को भी घटना का पता नहीं चल पाया।

बृहस्पतिवार को सुबह जब मीना देवी गौशाला जा रही थी, तो वहां का मंजर देख वह चिल्लाते हुए गांव में पहुंची। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो तीन गाय और बछड़ा मृत पड़े हुए थे। गौशाला राख में तब्दील हो गई थी। भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि बिजली का तार लंबी दूरी तक फूंका हुआ था। जिससे प्रतीत हुआ कि बिजली के शार्ट सर्किट से गौशाले में आग लगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!