चमोलीः लक्ष्मी के जीवन में आया नया मोड़, भरी उड़ान–

by | Jul 29, 2022 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

 

अक्षत नाट्य संस्था ने किया लक्ष्मी की उड़ान नाटक का मंचन, दर्शकों ने की सराहना–   

गोपेश्वरः प्रसिद्घ साहित्यिक संस्था अक्षत नाट्य संस्था ने लक्ष्मी की उड़ान नाटक का मनमोहक मंचन किया। विजय बशिष्ठ द्वारा निर्देशित इस नाटक में गांव की एक गरीब बेटी लक्ष्मी के संघर्ष की कहानी का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपेश्वर की नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया। उन्होंने नगर पालिका के माध्यम से संस्था को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान आयोजित लक्ष्मी की उड़ान नाटक में दिखाया गया कि गांव की एक गरीब छात्रा लक्ष्मी ने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। लक्ष्मी को सम्मानित करने के लिए मंत्री जी पहुंचते हैं। लेकिन यह सम्मान समारोह पूर्ण रुप से राजनीति का मंच रहा। 

लक्ष्मी ने अपने संबोधन में यह पुरस्कार अपनी मां को समर्पित किया। वह अपनी मां के संघर्ष की कहानी लोगों को सुनाती है। लक्ष्मी एक शराबी और कु‌ंठित विचारधारा वाले व्यक्ति की बेटी है, जो उसे अनचाही औलाद और मनहूस समझकर तिरस्कार करता रहता है। लक्ष्मी पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके पिता उसे स्कूल भेजना नहीं चाहते। उसकी मां चोरी छिपे लक्ष्मी का दाखिला गांव के सरकारी विद्यालय में कर देती है। स्कूल में हर प्रतियोगी परीक्षा में लक्ष्मी प्रथम स्थान पर रहती थी। लक्ष्मी की जिंदगी में नया मोड़ तब आता है, जब वह जनपदस्तरीय कविता प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गांव से दूर शहर में जाती है। वह इस प्रतियोगिता में भी प्रथम आयी। प्रतियोगिता का विषय होता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

वह अपनी इस खुशी को अपनी मां से बांटना चाहती है, लेकिन जब उसके पिता को पता चलता है कि लक्ष्मी घर, गांव से बाहर शिक्षकों के साथ शहर गई थी, तो वह बहुत नाराज होता है। वह लक्ष्मी को भला बुरा कहता है और इसी दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है। लक्ष्मी के छात्रवृत्ति के पैसों से ही उसका इलाज होता है।

अंत में उसके पिता का ह्दय परिवर्तन होता है और वह शर्मिंदा होकर बेटी से माफी मांगता है। नाटक में लक्ष्मी की भूमिका अमृता ठाकुर, पिता की भूमिका विजय वशिष्ठ, मां कुसुम वशिष्ठ ने निभाई। इस मौके पर मोहित कोठियाल, दीवान सिंह नेगी, कलावती, धीरज राणा, सूरज राणा, अंजलि, संस्था के सचिव ओम प्रकाश नेगी, निदेश पासवान, अमित मिश्रा, कमल किशोर डिमरी, शांति प्रसाद भट्ट के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। 

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!