दुकानों को छोड़कर सड़क पर उतरे व्यापारी, जीएसटी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न से गुस्साए–

by | Jul 30, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 

गोपेश्वर में व्यापारियों ने आयकर विभाग के कार्यालय पर की तालाबंदी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी– 

गोपेश्वरः नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने जीएसटी के नाम पर हो रहे सर्वे और छापेमारी की कार्रवाई से तंग आकर व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर के मुख्य तिराहे पर जीएसटी का पुतला फूंका और आयकर विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी की। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दुकानों की चाबियां आयकर विभाग में जमा कर दी जाएंगी।

व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि जीएसटी के नाम पर बाजारों में इंस्पेक्टर राज हावी हो रहा है। कहा कि जीएसटी सर्वे और छापे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे व्यापारियों का उत्पीड़न बताया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, राजीव शाह, नवसाद खान, गजेंद्र बिष्ट, आशुतोष, गणेश बिष्ट, अमित मिश्रा, राकेश सती, विपिन, देवेंद्र गौड़ के साथ ही कई व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारी वाहनों में गोपेश्वर नगर से कोठियालसैंण पहुंचे और यहां आयकर विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां सांकेतिक धरना भी दिया।   

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!