वारदातः हेल्पर ने हलवाई को ही उफनती नदी में फेंक दिया– 

by | Aug 1, 2022 | उत्तरकाशी, हत्या | 0 comments

नदी में फेंकने के बाद पुलिस थाने में हलवाई की गुमशुदगी दर्ज कराने भी पहुंचा, सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सच्चाई आ गई सामने– 

उत्तरकाशीः नगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिल्मी स्टाइल में एक हेल्पर ने हलवाई के डांटने पर उसे उफनती भागीरथी नदी में फेंक दिया। हेल्पर दुकान मालिक के साथ हलवाई की गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली में भी पहुंच गया। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने हेल्पर के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

प‌ुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को स्वीट शॉप मालिक शिवराज गुसाईं ने कोतवाली में अपने कर्मचारी सोबत सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में खोजबीन शुरू कर दी। स्वीट शॉप के दूसरे कर्मचारी महादेव नौ‌टियाल, ज्ञानसू गांव निवासी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 30 जुलाई की रात को उसने और सोबन सिंह ने एक साथ बैठकर कर शराब पी थी। जिसके बाद दोनों अपने-अपने घरों को लौट गए थे। पुलिस ने जब शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो मामले में बड़ी वारदात सामने आई। सीसीटीवी कैमरे में सोबन सिंह और महादेव एक साथ केदारघाट की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।

केदार घाट के समीप सोबन सिंह घाट की रैलिंग से उफनती भागीरथी का वीडियो बनाने लगा, इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अचानक महादेव ने सोबन सिंह के पांव पकड़ कर उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस ने जब सख्ती से महादेव से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। महादेव ने पुलिस को बताया कि सोबन सिंह उसे काम करने के लिए डांडता रहता था। जो उसे अच्छा नहीं लगता था। महादेव ने पुलिस को बताया कि उसने सोबन सिंह को मारने की पहले से ठान ली थी। स्वीट शॉप मालिक के साथ गुमशुदगी दर्ज कराने वह इसलिए आया कि कोई उस पर शक न करे।

चौकी प्रभारी प्रकाश राणा ने बताया आरोपी महादेव के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना का खुलासा मात्र 6 घंटे में किया। 31 जुलाई सुब‌ह करीब 10 बजे सोबन सिंह की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शाम तीन बजे तक पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा भी कर दिया था। पुलिस टीम में चौ‌की प्रभारी प्रकाश राणा, एसएसआई मोहन कठैत, दीपक सिंह, गोविंद सिंह, सरदार ‌‌स‌िंह, प्रमोद ‌स‌िंह, मनीष मंमगाई, कपिल नीरज शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने टीम की सराहना करने के साथ ही पुरस्कार देने की घोषणा की।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!