ढोल-दमाऊं और भाणा-भंकोरे के सा‌थ अभिभावकों ने तहसील में किया प्रदर्शन–

by | Aug 8, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू, चेतावनी दी, अब शिक्षकों के आने पर ही तोड़ेंगे आंदोलन– 

नंदानगरः ढोल-दमाऊं के साथ राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट के अभिभावक नंदानगर तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अब शिक्षकों के आने के बाद ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। 
ग्राम प्रधान घूनी लखपत सिंह, प्रधान रामणी सूरज सिंंह पंवार और प्रधान पडेरगांव पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों गांवों के ग्रामीण ढोल दमाऊं और भंकोरे के साथ नंदानगर बाजार में पहुंचे। यहां जुलूस के साथ ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने यहां शिक्षा विभाग और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

बाद में मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सती देवी भी पहुंची। उन्होंने भी आंदोलन का समर्थन कर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। पहले दिन देवेंद्र सिंह, लाल सिंह, हरीश चंद्र, बलवीर सिंह, खिलाफ सिंह, मोहन सिंह, धूनी के मोहन सिंह, जगदीश सिंंह, सुवेंंद्र सिंंह, भागवत सिंंह, दिनेश सिंंह, राजेंद्र सिंह, गोविंद राम, रिठुवा लाल, महिपाल सिंह, महेंद्र सिह, दुलप सिंह, पुष्कर सिह, त्रिलोक सिंह आदि अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। इस मौके पर मनोज सिंंह, संजय प्रसाद, दिनेश, जयदीप नेगी, रमेश प्रसाद, उमराव सिंह, महेंद्र सिंह, मोतीलाल, हर्षराम, रिठुवा लाल, विक्रम, मोहन सिंंह आदि मौजूद रहे।

आंंदोलनकारी ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती करने, स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने और कर्मचारियों की तैनाती की मांग उठाई है। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!