मांगः जेलम-तमक जल विद्युत परियोजना पर कार्य शुरू हो तो खुलेंगे रोजगार के द्वार– 

by | Aug 12, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

नीती घाटी के ग्रामीणों ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बंधी उम्मीद– 

जोशीमठः धौली गंगा पर बनने वाली 108 मेगावाट की जेलम-तमक जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य स्वीकृति के 12 साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय ग्रामीण इस परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार, गब्बर सिंह, आनंद सिंह बुटोला आदि ने परियोजना शुरू करने की मांग सीएम से की है। उन्हें सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2010 में धौली गंगा पर जेलम-तमक जल विद्युत परियोजना स्वीकृत हुई थी। वर्ष 2013 की आपदा में धौली गंगा में बाढ़ आने से परियोजना निर्माण की कार्रवाई भी ठप पड़ गई थी।

वर्ष 2014 में टीएचडीसी की ओर से परियोजना की डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेज दी गई थी। लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से लिखित और मौखिक वार्ता की गई, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। कहा गया‌ कि इस संबंध में शीघ्र प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजेंगे। कहा कि परियोजना निर्माण कार्य शुरू होगा तो घाटी के युवाओं को रोजगार ‌भी मिलेगा। परियोजना निर्माण से सीमांत क्षेत्र में व्यवसाय के द्वार खुलेंगे। उन्होंने शीघ्र परियोजना निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!