संघर्षः राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में दो अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई–

by | Aug 13, 2022 | आंदोलन | 0 comments

 

रंग लाया पडेरगांव, घूनी और रामणी के अभिभावकों का आंदोलन, विधायक के आश्वासन पर आंदोलन किया स्थगित–

नंदानगरः ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया है। राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर पिछले छह दिनों से ‌क्रमिक अनशन कर रहे पडेरगांव, घूनी और रामणी गांव के अभिभावकों ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है। धरना स्थल पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला भी पहुंचे थे। 

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में प्रवक्ता, एलटी शिक्षक, प्रधानाचार्य व कर्मचारियों की तैनाती की मांग पर ग्राम पंचायत रामणी, पडेरगांव और घूनी गांव के ग्रामीण तहसील परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे थे। शनिवार को मौके पर पहुंचे विधायक भूपाल राम टम्टा और ब्लॉक प्रमुख भारती देवी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। बताया गया कि विद्यालय में दो अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है, लिपिक की व्यवस्था भी की जा चुकी है जो जल्दी कार्यभार ग्रहण करेंगे। एलटी में अतिथि शिक्षक उपलब्ध होते ही नियुक्ति की जाएगी।

विधायक ने आश्वासन दिया कि तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर एक प्रधानाचार्य की व्यवस्था भी शीघ्र कर ली जाएगी। जो जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे। विधायक से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। इधर, ग्राम प्रधान सूरज पंवार और अभिभावक व ज्योतिषाचार्य पंडित शंभू प्रसाद पांडे ने कहा कि तीन गांवों के मध्य स्थित चौनघाट स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। अब शिक्षक, कर्मचारी व प्रधानाचार्य की तैनाती का आश्वासन मिला है। यह सभी अभिभावकों के संघर्ष का फल है। 

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!