दो टूक वार्ताः नर्सिंग भर्ती का शासनादेश जल्द जारी करें– 

by | Aug 13, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने एनएचएम निदेशक से की भेंट, ये मांगें उठाई– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य सचिव व एनएचएम के निदेशक डा. आर राजेश कुमार से जिला अस्पताल में संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ से जुड़े स्टाफ नर्सेज ने भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग भर्ती के शासनादेश के लिए संविदा एवं बेरोजगार महासंघ द्वारा 27 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है। लेकिन अफसोस आज तक इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

कहा गया कि विगत दो वर्षों से 2621 पदों पर भर्ती लंबित है, जिस कारण पूरे प्रदेश के संविदा एवं बेरोजगार नर्सेज आक्रोशित हैं व अपने को निराश एवं हताश महसूस कर रहे हैं। कहा गया कि 24 दिसंबर को कैबिनेट में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में ‌नर्सिंग भर्ती वर्ष वार कर दी गई, किंतु उच्च पदस्थ अधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण सात माह बीत जाने के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवई आगे नहीं बढ़ पाई है।

अब निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी है। इस पर निदेशक डा. आर राजेश कुमार ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण, कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, प्रवक्ता अमिता धीमान, मीडिया प्रभारी अल्का नेगी, गौतम, सोनम, मनोरमा, गंगा रावत, नेहा, वंदना नौटियाल, विनीता, ममता, प्रीति, नेहा, अनीता आदि मौजूद रहे। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!