व्यवस्थाः देवलीबगड़ गांव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए एएनएम तैनात–

by | Aug 13, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने किया गांव का ‌भ्रमण, भोटिया जनजाति के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं– 

गोपेश्वरः स्वास्थ्य सचिव व एनएचएम के निदेशक डा. आर राजेश कुमार ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे के समीप स्थित देवलीबगड़ गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों का हालचाल जाना। इन दिनों देवलीबगड़ के भोटिया जनजाति के ग्रामीण ग्रीष्मकाल में छह माह के लिए अपने पैतृक गांव मलारी में निवास करते हैं, जबकि कुछ ग्रामीण अपने बच्चों की शिक्षा-दिक्षा के लिए देवलीबगड़ गांव में ही रहते हैं। गांव की महिलाओं ने स्वास्थ्य सचिव को बताया कि इन दिनों गांव की आशा कार्यकत्री मलारी में हैै, जिससे किसी भी ग्रामीण के अस्वस्थ होने पर दिक्कतें आ जाती हैं। जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने तत्काल गांव में एएनएम की तैनाती करने और सीएमओ डा. राजीव शर्मा को लगातार ग्रामीणों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं।

इधर, जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इसी वर्ष मरीजों को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाएगी। वर्ल्ड बैंक के माध्यम से सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिमली महिला बेस अस्पताल का शुभारंभ इसी अगस्त माह के अंत तक कर लिया जाएगा। यहां ब्लड बैंक की सुविधा दी जाएगी साथ ही मेडिकल ऑफिसर की तैनाती भी की जाएगी। सीएमओ डा. राजीव शर्मा भी बेस अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। जिला अस्पताल में शीघ्र स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। जिससे महिला रोगियों को जिला अस्पताल में ही इलाज मिल जाएगा।इस मौके पर वरिष्ठ सीएमएस डा. जीएस राणा, एसीएमओ डा. उमा रावत, डा. एमएस खाती आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!