चमोलीः महिला ने नदी में मारी छलांग– 

by | Aug 18, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

पुलिस भी मौके पर पहुंची, नदी का जलस्तर अधिक होने से नहीं चल पाया महिला का पता– 

जोशीमठः नीती घाटी के लाता गांव की एक महिला ने धौली गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर परिजनों के साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम महिला की ढूंढखोज में लगी है, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी तपोवन को सुबह करीब सवा दस बजे सूचना प्राप्त हुई कि चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाता से एक महिला ने सुबह के समय धौलीगंगा में कूद  लगा दी है। जिसका नदी में कोई पता नहीं चल रहा है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ मय फोर्स व एसडीआरएफ की टीम के साथ ग्राम लाता के निकट धौलीगंगा नदी के पास आए।

मौके पर महिला के परिजन वह ग्रामवासी मौजूद थे। सर्च ऑपरेशन किया गया, परंतु नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण व काफी प्रयासों के बाद भी उक्त महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला का नाम नंदी देवी, 34 साल पत्नी यशपाल सिंह डुंगरियाल जो अपने मायके ग्राम लाता आई हुई थी तथा उसका ससुराल ग्राम जोंज जोशीमठ है। आजकल वह मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अपने मायके में आई हुई थी, अक्सर घर से भागने की कोशिश करती थी।

बृहस्पतिवार को सुबह लगभग साढे़े आठ बजे भी उक्त महिला के भाई अवतार सिंह द्वारा रोकने का काफी प्रयास किया गया, परंतु तेजी से वह नदी में कूद गई। एसडीआरएफ व  थाने की पुलिस द्वारा सर्च एवम रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!