दहशतः पठालीधार क्षेत्र में गुलदार का आतंक, कई मुर्गियां मारी– 

by | Aug 25, 2022 | रूद्रप्रयाग, वन्यजीव | 0 comments

शाम ढलते ही गांवों में पहुंच रहा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से की गश्त बढ़ाने की मांग– 
अगस्त्यमुनि/टिहरीः अगस्त्यमुनि विकास खंड के पठालीधार क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार के डर से ग्रामीण हदशत में हैं। डांगी और पठालीधार क्षेत्र में गुलदार की दहशत है। मंगलवार शाम को गुलदार ने कई बकरियां भी मार दी हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष शकूर अहमद ने बताया कि मुस्लिम बस्ती डांगी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शाम ढलते ही गुलदार गांव में पहुंच रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। गुलदार उनकी कई मु‌र्गियों का मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। 

वहीं, टिहरी के प्रताप नगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के कुड़ी गांव की दो महिलाएं गुलदार के हमले में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में भर्ती किया गया। महिलाएं सुबह घास लेने जंगल जा रही थी।
सुबह करीब दस बजे  घास के लिए जंगल जा रही महिला पर गुलदार ने हमला किया।  घायल महिला को लंबगांव के लिए रेफर कर दिया।  एक घंटे बाद  फिर दूसरी महिला पर भी गुलदार ने आक्रमण कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। गुलदार के हमले में जमुना देवी पत्नी राजेंद्र सिंह रावत और रेखा देवी पत्नी रमेश लाल घायल हो गई है। ग्राम प्रधान सुरेश रावत ने बताया कि दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में भर्ती कराया है।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!