मिली कामयाबीः शिवपुरी और गूलर के मध्य मिली सुरंग– 

by | Aug 26, 2022 | राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बटन दबाकर किया विस्फोट,रेल परियोजना के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि– 

ऋषिकेशः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शिवपुरी से गूलर के मध्य बन रही सुरंग के मुहाने पर बटन दबाकर विस्फोट कर दोनों सुरंगों को मिलाया। ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल योजना के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गूलर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सुरंग नंबर दो और एडिट टनल संख्या दो को आपस में मिलाने के ब्रेकथ्रू का बटन दबाया। इसके ब्लास्ट होते ही धूल के गुबार उठने लगे।

इस दौरान  विस्फोट होते ही भारत माता की जय का जयघोष गूंज उठा। बताया गया कि यह सुरंग छह किलोमीटर लंबी है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री में कहा कि आज ऐतिहासिक पल के हम साक्षी बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से यह एक है। उम्मीद है कि यह परियोजना 2024 में पूरी हो जाएगी। 126 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में 104 किमी ट्रैक सुरंगों के अंदर और  21 किमी खुले में बनेगी।  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!