चमोलीः बदरीनाथ हाईवे पर डंपर अनियंत्रित होकर चट्टान से अलकनंदा में जा गिरा– 

by | Sep 2, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए, चालक की मौत– 

जोशीमठः  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को जोशीमठ के समीप चुंगी के पास एक डम्पर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें  चालक राजेंद्र सिंह पुत्र कुशाल सिंह उम्र 52 वर्ष, निवासी बालखिला चमोली की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जोशीमठ थाना पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

जोशीमठ थाने के एसआई विनोद रावत ने बताया कि ट्रक जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रहा था। चुंगी के पास अचानक डम्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया है, जो डम्पर चालक का बताया जा रहा है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक अलकनंदा नदी में जा समाया।

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!