आस्थाः बदरीनाथ धाम में 12 लाख के पार हुई यात्रियों की संख्या– 

by | Sep 10, 2022 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

पितृ पक्ष शुरू, ब्रह्मकपाल में पिंडदान करने के लिए उमड़े तीर्थयात्री–

बदरीनाथः बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच गई है। धाम के कपाट खुलने के बाद से शनिवार तक धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या 12 लाख 882 पहुंच गई है। शनिवार को नौ हजार के करीब श्रद्घालु पहुंचे। धाम में सभी होटल, धर्मशाला, लॉज फुल चल रहे हैं। तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के बाद ब्रह्मकपाल में अपने पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्राद्ध पक्ष शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बदरीनाथ धाम में सुबह साढ़े चार बजे भगवान बदरीनाथ का अभिषेक शुरू हो रहा है, जबकि इसी समय से दर्शनों के लिए भी लाइन लगनी शुरू हो रही है। धाम में शुक्रवार रात को झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक भी आ गई है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि धाम में पितर तर्पण करने से मन को शांति मिल रही है.

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!