चमोली। गोपेश्वर के निकट कोठियालसैंण में आईटीबीपी के कैंपस में रूद्राक्ष के 75 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम कोठियालसैंण -सेलवानी गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग धर्म सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। उनके द्वारा ही पौधे उपलब्ध कराए गए। बुजुर्ग धर्म सिंह रावत ने जन्म दिन को सुन्दर ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्रोच्चारण के साथ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम को देख आईटीबीपी के अधिकारी और जवान भी प्रफुल्लित हो गए। उन्होंने उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रेम को सलाम किया। धर्म सिंह रावत ने इस मौके पर पत्नी संग केक भी काटा। धर्म सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। पर्यावरण शुद्घ और स्वच्छ रहेगा तो जीवन जीने में उतना ही आनंद आएगा। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के पूर्व डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला, पदम सिंह रावत, प्रकाश रावत, महेश्वरी देवी दसमी देवी चन्द्र मति देवी खिमुली देवी बच्ची देवी दिनेश रावत भी इस एतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बने। उन्होंने कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने सभी लोगों को अपने-अपने जन्मदिवस पर हर घर-एक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। बुजुर्ग धर्म सिंह का कहना है आज पेड़ों का अत्यधिक कटाव के चलते पर्यावरण का ह्रास हो रहा है। हम सभी क्षेत्र वासियो को यह संकल्प लिया है कि सभी लोग अपने जन्म दिन पर पौधरोपण करेंगे।
पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिशाल, आईटीबीपी के अधिकारी भी हुए गदगद–
by laxmi Purohit | Aug 6, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

Latest News
रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
