उत्तराखंडः जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत–

by | Sep 10, 2022 | दुर्घटना, हरिद्वार | 0 comments

एसओ सहित चार पुलिस कर्मी निलंबित, जांच के लिए एसआईटी गठित, मचा हड़कंप– 

हरिद्वारः हरिद्वार में शराब पीने से दो दिनों में सात लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में तत्काल क्षेत्र के एसओ सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। 
पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़/ तेलीवाला फूलगढ़ में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाने वाले लोगों के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का लालच दिया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने गांव में शराब परोसी है, जिससे इतने लोगों की जान चले गई। घटना के बाद से गांव में आला अधिकारियों का तांता लगा हुआ है। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत बताते हैं कि जहरीली शराब कहां बनी, कहां से लाई गई थी और किसने बांटी, इन सारे बिंदुओं पर छानबीन करते हुए आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। जहरीली शराब पीने से बिरम सिंह (55 ) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ, राजू ( 45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ, अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ, अरुण 28 पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ, मनोज 32 निवासी शिवगढ़, तेजपाल 62 पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ, ईश्मपाल 35 पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़ की मौत हो गई है। 

Latest News

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
error: Content is protected !!